Home > Archived > कश्मीर में युवाओं को मुख्य धारा में लाने की असीम संभावनाएं : निर्मल सिंह

कश्मीर में युवाओं को मुख्य धारा में लाने की असीम संभावनाएं : निर्मल सिंह

कश्मीर में युवाओं को मुख्य धारा में लाने की असीम संभावनाएं : निर्मल सिंह
X

बेंगलुरू| जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि भारत विरोधी ताकतें देश में सक्रिय हैं और उनकी सक्रियता के कारण ही जम्मू-कश्मीर में शासन का राज ठीक तरह से नहीं चल पा रहा है| खासकर वहां के वर्ग को ये ताकतें अपने चंगुल में ले चुकी हैं जो बड़ी चिंता की बात है | इसके कारण ही वहां धार्मिक कार्य प्रभावित हैं | साथ ही जम्मू-कश्मीर में सत्तासीन रहीं पिछली तीन सरकारों ने भी वहां की जनता को दिग्भामित करने का काम किया है | कश्मीर में अब भी युवाओं को मुख्यधारा में लाने और वहां अच्छा माहौल बनाने की असीम संभावनाएं हैं | डा निर्मल सिंह ने कहा कि आज भी आचार्य अभिनव गुप्ता के जीवन पर उतना अनुसंधान नहीं हुआ है जितना होना चाहिए|

यहां के आर्ट आफ लिविंग सेंटर में सुप्रसिद्ध धर्मगुरू श्री श्री रवि शंकर के तत्वावधान में शुक्रवार को शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय विद्वत संगम के उद्घाटन के मौके पर प्रसिद्ध धर्मगुरू आचार्य अभिनव गुप्ता की जन्मशती भी मनाई गयी जिसमें आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सह सह प्रचार प्रमुख जे. नन्द कुमार के साथ -साथ पैन इण्डिया के कई सदस्य शामिल हुए जिसमें जम्मू कश्मीर के हालत पर लोगों ने राय रखी | ऐसा कहा जाता है कि कोई 1000 साल पहले अपने 1200 चेलों के साथ भीरवाह की गुफा में चले गए आचार्य अभिनव गुप्ता पर करीब 50 यूनिवसिर्टी द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है | उन्हें शैशव धर्म का बहुत बडा उपासक माना जाता है | दो दिन के इस मीट में अभिनव गुप्ता के जीवन से जुडे आठ मुद्दे शामिल किये जायेंगे जो उनके जीवन से जुड़े होंगें | मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर द्वारा भी सभा को संबोधित किया जाएगा |

अन्य ख़बरे....

पाक आतंकवाद का केंद्र, विश्व इसे समझे

2017 में झारखंड होगा नक्सल मुक्त : डीजीपी

Updated : 7 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top