Home > Archived > भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित

भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित

भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित
X


भिण्ड।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. दीपक भदौरिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरविन्द भदौरिया व स्थानीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने की। बैठक में सहकारी बैंक अध्श्क्ष केपी सिंह भदौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में कृष्णकांता तोमर, केशव सिंह भदौरिया, कीर्ति सिंह चौहान, पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया, राकेश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. दीपक सिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता स्वयं संगठन को दृढ़ता प्रदान करने के लिए पार्टी नेतृत्व में संपूर्ण आस्था जताते हुए अपनी उचित बात को उचित व्यक्ति के साथ उचित जगह संगठन फोरम पर दृढ़विश्वास के साथ रखे तब ही ठीक निर्णय आएगा। उन्होंने कहा वरिष्ठों का सम्मान और आगामी पीढ़ी का सहयोग कर संगठन के लिए समयदानी कार्यकर्ताओं की श्रंखला का निर्माण अनवरत चलना चाहिए तथा साथ ही उन्होंने अंत्योदय की सूचि को ग्राम तथा नगर केन्द्र अनुसार व बूथ के पालक संयोजक को सूचीबद्ध कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वन करने हेतु सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी संभालने की बात भी कही। इस दौरान राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की मंशानुसार विषय प्रतिपादन के लिए जिला उपाध्यक्ष शिवराज यादव द्वारा सरकार का राजनीतिक प्रस्ताव तथा जिला सह कार्यलय मंत्री उपेन्द्र राजौरिया द्वारा सरकार का कृषि प्रस्ताव का वाचन किया गया। इसके साथ ही नोटबंदी उपरांत कैशलेश को बढ़ावा देने वाले विषय पर सह मीडिया प्रभारी राधाकृष्ण शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया गया।
इस अवसर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अरविन्द भदौरिया ने विशिष्ठ अतिथिय उद्बोधन में पार्टी की कार्यपद्धती व कार्यप्रणाली से प्रेरित ग्रामोदय तथा नगरोदय की विस्तृत सरंचना से स्वच्छ भारत आयोजन के साथ विकास संबंधी सरकार की कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति आधारित कार्यकर्ता नहीं वल्कि विचार आधारित कार्यकर्ता बनकर काम करना चाहिए, हम सब मिलकर पार्टी भावना से काम करें ताकि आगामी अटेर उपचुनाव में सभी 288 बूथों पर टीम स्प्रिट से किया काम का परिणाम जीत के रूप में सामने आए। उन्होंने जिला नेतृत्व से क्षेत्र की 288 पोलिंग बूथ के लिए प्रभारी तय कर जिम्मेदारी सौपने की बात भी कही।
इस संबोधन के साथ ही दूसरे सत्र में अलग-अलग विधानसभा वार सभी मण्डलों से आए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसके उपरांत पूर्व में आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाकर सभी 14 मण्डल के अध्यक्ष महामंत्रियोंं ने अपने-अपने मण्डल का वृत रखा। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव नरवरिया तथा आभार जिला महामंत्री माहेश्वरी जाटव ने किया। इस अवसर पर मण्डी अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, नगर परिषद अध्यक्ष ममता भदौरिया व मुकेश भारद्वाज, जनपद अध्यक्ष सुनील भदौरिया व संजू गजराज जाटव, जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र भदौरिया, निर्मला आर्य, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र तोमर, राजकुमारी जैन, ऊषा नगरिया, जिला महामंत्री सुंदरपाल सिंह व सतेन्द्र सिंह, जिलामंत्री अर्चना शर्मा, सीमा जैन, लक्ष्मीनारायण शर्मा, फरेन्द्र सिकरवार, चुनाव प्रबंधक सूर्योदय दीक्षित, जिला कार्यलय मंत्री रामप्रकाश मांझी, सुनील भदौरिया, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, जिला प्रवक्ता अजय शर्मा, बेताल सिंह गुर्जर, नाथूसिंह गुर्जर, मण्डल अध्यक्षों में सुरेन्द्र सिंह जूदेव, जगदीश शर्मा, नवलकिशोर मिश्रा, रमन सिंह, शैलेन्द्र पालीवाल, हरनारायण कुशवाह, केशव सिंह गुर्जर, उपेन्द्र भदौरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला नरवरिया व महामंत्री पूर्णिमा सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा शर्मा, आभा जैन, कमलेश जुनेजा, उमा भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष विनीता सोनी, वंदना भदौरिया, रूबी चौहान, अजा मोर्चा अध्यक्ष धर्मसिंह भार्गव, किसान मोर्चा महामंत्री कौशलेन्द्र सिंह कुशवाह, कमलेश वैशांधर, बलराम कुशवाह, शिवप्रताप सिंह, अरविन्द भदौरिया, विजय चौरसिया, अशोक बघेल, रामख्यतार गुर्जर, उमेश जैन, बजरंग सिंह रौन, पुरुषोत्तम, धर्मेन्द्र तिवारी, शिवमंगल त्रिपाठी, बजरंग भदौरिया के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated : 16 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top