Home > Archived > भाजपाइयों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

भाजपाइयों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

व्यापारियों को होने वाली परेशानी से कराया अवगत

आगरा। भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की और स्वतंत्रत एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों का सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने पर तथा पुलिस द्वारा व्यापारी और राजनैतिक व्यक्तियों को अनैतिक तरीके से परेशान किये जाने के विषय में शिकायत की गई।

जिलाधिकारी गौरव दयाल ने भाजपा नेताओ की शिकायत का सन्दर्भ लेते हुए कहा कि मानक के अनुसार चार पहिया वाहन पर छोटा झंडा लगा सकते है तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी अपना नाम भी अंकित कर सकते है। वहीं व्यापारियों के विषय पर कहा कि व्यापारी को दस लाख रूपये लाने ले जाने की छूट है इससे अधिक राशि पर सम्बंधित प्रपत्र होना आवश्यक है और पेपर नहीं होंने पर पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर आयकर विभाग को सूचित किया जायेगा।

प्रतिनिधि मंडल में विधायकद्वय योगेंद्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग, विजय दत्त पालीवाल, बेबी रानी मौर्य, असफाक सैफी, हेमंत भोजवानी, एड. सुरेंद्र गुप्ता, अशोक पिप्पल, राजकुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।

Updated : 15 Jan 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top