पुलवामा, अनंतनाग में अलगाववादियों का हिंसक प्रदर्शन, 24 घायल
X
X
जम्मू, 4 सितम्बर। पुलवामा जिले के दब्रगम क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने देशविरोधी व आजादी समर्थित नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। इस दौरान हिसंक भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया जिसके चलते सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जिसमें 15 लोग घायल हो गए।
वहीं अनंतनाग के फतेहपुर क्षेत्र में भी लोगों ने देश विरोधी रैली निकालने का प्रयास किया। सुरक्षाबलों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हिंसक भीड़ के पथराव करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाबलों में हुई हिसंक झड़प में 9 लोग घायल हो गए।
Updated : 4 Sep 2016 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire