मथुरा। मंच पर कुर्सी को लेकर कांग्रेसी नेता मानप्रकाश शर्मा जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया से भिड़ गया। यह नजारा देख मंचासीन नेता हतप्रभ रह गये। नेताओं के हस्तक्षेप से बमुश्किल मामला शांत हुआ। हुआ यूं कि मंच पर सभा के दौरान जब विधायक प्रदीप माथुर का संबोधन चल रहा था, उस समय जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया कांग्रेस महासचिव से वार्ता करने उनके पास आकर बैठ गये। इस बीच उनके स्थान पर कांग्रेसी नेता मानप्रकाश शर्मा आकर बैठ गया। जब विधायक का संबोधन समाप्त हुआ तो जिलाध्यक्ष पुन: अपने स्थान पर आये जहां उन्होंने बैठे कांग्रेस नेता से हटने को कहा लेकिन वह नहीं हटा। इस पर जिलाध्यक्ष ने उक्त कांग्रेसी नेता का हाथ पकडक़र उसे वहां से उठा दिया। जिलाध्यक्ष द्वारा हटाये जाने पर उक्त कांग्रेसी नेता भडक़ गया और मंच पर ही जिलाध्यक्ष से भिड़ गया। इस पर दोनों में तू-तू मैं-मैं होने लगी। यह देख मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेता हतप्रभ रह गये। मामला बढ़ता देख मौके की नजाकत को भांपते हुए विधायक प्रदीप माथुर ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। उसके बाद उक्त कांग्रेसी नेता वहां से चला गया।
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

मंच पर जिलाध्यक्ष से भिड़ा कांग्रेसी
Updated : 2016-09-28T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire