Home > Archived > यात्रियों को मिलेगा मन पसंद भोजन, ट्रेनों के कोचों में लगेंगे फूड बॉक्स

यात्रियों को मिलेगा मन पसंद भोजन, ट्रेनों के कोचों में लगेंगे फूड बॉक्स

यात्रियों को मिलेगा मन पसंद भोजन, ट्रेनों के कोचों में लगेंगे फूड बॉक्स
X

ग्वालियर। कई बार रेल यात्रा के दौरान यात्री कुछ अलग तरह भोजन चाहते हैं, लेकिन उपलब्ध नहीं होने की वजह से उन्हें मना मारना पड़ता है। परंतु अब वह दिन दूर नहीं, जब रेल यात्री यात्रा करते हुए पिज्जा और पास्ता सहित मन पसंद भोजन का आनंद ले सकेंगे।

रेल प्रशासन भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी के सहयोग से ट्रेनों में फूड बॉक्स लगाने की तैयारी में है। इस फूड बॉक्स से यात्री अपना मन पसंद खाना ले सकते हैं। आईआरसीटीसी का प्रयास है कि एक ट्रेन के हर चौथे कोच में फूड बॉक्स लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को मन पसंद भोजन सामग्री लेने में परेशानी न हो। रेलवे सूत्रों की मानें तो इस फूड बॉक्स में पांच माइक्रोवेव लगे होंगे, जिसमें 120 प्लेट रखी जा सकती हैं।

फूड बॉक्स लगने से यात्री कभी भी अपना मन पसंद खाना ले सकेंगे। हालांकि इसके रेट पर अभी फैसला नहीं लिया जा सका है। फिलहाल फूड बॉक्स लम्बी दूरी की ट्रेनों में लगाए जाएंगे। इसके बाद इनके परिणाम देखे जाएंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही यह व्यवस्था सभी ट्रेनों में लागू की जाएगी।

Updated : 12 Sep 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top