Home > Archived > रियो ओलम्पिक: दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, वॉल्ट के फाइनल में पहुंचीं

रियो ओलम्पिक: दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, वॉल्ट के फाइनल में पहुंचीं

रियो ओलम्पिक: दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, वॉल्ट के फाइनल में पहुंचीं
X

रियो ओलम्पिक: दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, वॉल्ट के फाइनल में पहुंचीं

रियो डि जिनेरियो| पहली बार ओलंपिक खेलों में भाग ले रही जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने व्यक्तिगत वॉल्ट फाइनल में जगह बनाकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा। आठवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाली दीपा यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय हैं।


ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली महिला जिम्नास्ट त्रिपुरा की दीपा ने ‘प्रोडुनोवा’ वॉल्ट में अच्छा प्रदर्शन किया और दो प्रयासों के बाद 14.850 अंक हासिल किये। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी को इंतजार करना पड़ा। वह पांच सब डिवीजन में से तीसरे में छठे स्थान पर रही थी।

वह आखिर में ओवरआल आठवें स्थान पर खिसक गयी। कनाडा की शैलोन ओलसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करने हुए 14.950 अंक बनाकर ओवरआल तालिका में अंतर पैदा कर दिया। लेकिन यह दीपा के लिये फाइनल में जगह बनाने के लिये पर्याप्त था।

Updated : 8 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top