Home > Archived > दिल्ली हवाई अड्डे पर साक्षी मलिक का जोरदार स्वागत

दिल्ली हवाई अड्डे पर साक्षी मलिक का जोरदार स्वागत

दिल्ली हवाई अड्डे पर साक्षी मलिक का जोरदार स्वागत
X

दिल्ली हवाई अड्डे पर साक्षी मलिक का जोरदार स्वागत

चंडीगढ़| ओलंपिक में देश को मेडल दिलाने वाली पहली महिला पहलवान व हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक का मंगलवार रात दिल्ली हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। देश व प्रदेश की खेल प्रेमी जनता के साथ ही हरियाणा सरकार के पांच-पांच मंत्री अपनी इस बेटी के स्वागत के लिए आधी रात को हवाई अड्डे पर जुटे रहें। बुधवार को हरियाणा सरकार बहादुरगढ़ में अपनी बेटी का सम्मान करेगी। वहीं रोहतक में अपने गांव तक साक्षी का रोड़ शो होगा।

रियो ओलंपिक में देश को महिला कुश्ती में पहली बार कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक मंगलवार की देर रात्रि लगभग साढ़े तीन बजे अपने अन्य खेल साथियों व कोेच के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंची। जहां पर साक्षी के परिजनों के साथ ही देश व प्रदेश की सैकड़ों खेल प्रमियों ने उनका जोरदार अभिनन्दन किया।

हवाई अड्डे पर हरियाणा सरकार की तरफ से खेल मंत्री अनिल विज, कैविता जैन, विपुल गोयल, राव नरवीर सिंह व मनीष ग्रोवर ने भी साक्षी मलिका का स्वागत किया। हरियाणा सरकार अपनी इस बेटी को पहले ही राज्य अतिथि का दर्जा दे चुकी है। इतना ही नहीं हरियाणा सरकार द्वारा बुधवार को झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में साक्षी मलिक का औपचारिक रूप से स्वागत किया जाएगा। इस स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा साक्षी मलिक को प्रशस्ति पत्र के साथ ही ईनाम की राशि ढ़ाई करोड़ का चेक भी दिया जाएगा।

पहले यह स्वागत समारोह रोहतक में होने वाला था। लेकिन देर रात सरकार ने कार्यक्रम स्थल बदल दिया। बहादुरगढ़ के सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद साक्षी मलिका का काफिला अपने जिले रोहतक कूच करेगा। जहां पर नगर में प्रवेश से लेकर साक्षी के गांव मोखरा तक एक रोड़ शो का आयोजन किया जायेगा। रोहतक में इस रोड़ शो की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपनी बेटी के स्वागत के लिए जिले की जनता पलक बिछाए बैठी है।

Updated : 24 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top