Home > Archived > भाजपा नेता पर एके 47 से किया हमला, हालत गंभीर

भाजपा नेता पर एके 47 से किया हमला, हालत गंभीर

भाजपा नेता पर एके 47 से किया हमला, हालत गंभीर
X

भाजपा नेता पर एके 47 से किया हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद। भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया के स्कार्पियो वाहन को ओवरटेक कर वाहन सवार बदमाशों ने गुरूवार की रात में एके 47 से गोलियां मारी है। भाजपा नेता को पहले सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें नोएडा के फोर्टिज अस्पताल में रेफर कर दिया। देर रात से ही भाजपा नेता का उपचार जारी है।

गौरतलब हो कि भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया अपने गनर इन्द्रपाल और चार अन्य लोगों के साथ में मुरादनगर के रावली रोड़ पर गुरूवार की देर शाम कही से आ रहे थे। तभी फोर्रचूनर वाहन में सवार बदमाशों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर के अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी और इस घटना में एके 47 का इस्तेमाल किया गया। स्कोपियो की विंड स्कीन पर 28 गोली लगी है और पांच से अधिक गोली भाजपा नेता को लगी है। वहीं उनके गनर सहित अन्य लोगों को भी गोलियां लगी है।

पुलिस को घटनास्थल से एके-47 रायफल और 9एमएम की पिस्टल और गोलियां मिली हैं । हमलावरों की तलाश में पुलिस व्यापक स्तर पर दबिश दे रही है।

*****

Updated : 12 Aug 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top