Home > Archived > यमुना नदी और दिल्ली से सटे इलाकों में जलाशय बनाएगी हरियाणा सरकार

यमुना नदी और दिल्ली से सटे इलाकों में जलाशय बनाएगी हरियाणा सरकार

यमुना नदी और दिल्ली से सटे इलाकों में जलाशय बनाएगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वन विभाग को निर्देश दिए कि वे यमुना नदी और दिल्ली के साथ जलाशय निर्माण के लिए निचले क्षेत्रों में 50 से 100 एकड़ भूमि चिह्नित करें। इससे न केवल पानी के संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि वन क्षेत्र में भी वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद, रोहतक और झज्जर तथा यमुना नदी के साथ लगती भूमि को चिह्नित करके जलाशय को स्थापित करें और जिस भूमि पर जलाशय स्थापित किया जाएगा उसे बाद में वन विभाग को स्थानान्तरित किया जा सके। उन्होंने किसानों को पौधे विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उनके संरक्षण पर भी विशेष जोर देना चाहिए।

राज्य में चिह्नित किए गये 11 पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों में से 10 क्षेत्रों को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें जिला गुडग़ांव के सुल्तानपुर नेशनल पार्क, जिला यमुनानगर में कलेसर नैशनल पार्क और कलेसर वन्य जीव अभयारण्य, जिला पंचकूला में खोल-ही-रेतन वन्य जीव अभ्यारण्य, जिला झज्जर में भिण्डावास वन्य जीव अभ्यारण्य और खापरवास वन्य जीव अभ्यारण्य, जिला रेवाड़ी में नाहर वन्य जीव अभ्यारण्य, जिला कुरुक्षेत्र में चिलचिला वन्य जीव अभ्यारण्य, चण्डीगढ़ में सुखना वन्य जीव अभ्यारण्य जो हरियाणा की तरफ 0 से 1.5 किलोमीटर है और दिल्ली में असोला भाटी वन्य जीव अभ्यारण्य (जिला फरीदाबाद में 100 मीटर से 1000 मीटर और जिला गुडग़ांव में 100 मीटर तक है)। जिला पंचकूला में बीर शिकरगाह वन्य जीव अभ्यारण्य की स्वीकृति अंतिम पडाव पर है।

Updated : 28 July 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top