Home > Archived > भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 लापता, 29 लोग सवार

भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 लापता, 29 लोग सवार

भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 लापता, 29 लोग सवार
X

भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 लापता, 29 लोग सवार

नई दिल्ली| भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान एएन-32 चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाते समय लापता हो गया है। इस विमान में चालक दल के 6 सदस्यों समेत 29 कर्मी सवार थे।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि एएन-32 विमान ने चेन्नई के तंबारम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरी थी और उसके साथ अंतिम संपर्क उड़ान से 16 मिनट बाद हुआ था। विमान दोबारा ईंधन भरे बिना चार घंटे तक उड़ सकता है।

विमान की तलाशी के लिए बंगाल की खाड़ी में अभियान चलाया गया है। सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायु सेना, नौसेना और तटरक्षकों ने व्यापक खोज अभियान शुरू कर दिया है।

सूत्रों ने कहा, यह एक कोरियर उड़ान थी, जो वायुसेना कर्मियों को लेकर जा रही थी। इसे सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर पहुंचना था। तलाश जारी है।

एक पी8 आई विमान और एक डोनियर विमान को खोज एवं बचाव अभियान में लगाया गया है और उनकी मदद के लिए चार पोतों को लगाया गया है।खोज और बचाव अभियान के लिए और अधिक सैन्य मदद भेजी जा रही है।

Updated : 22 July 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top