Home > Archived > हॉकी: भारत ने आयरलैंड को 2-1 से हराया

हॉकी: भारत ने आयरलैंड को 2-1 से हराया

हॉकी: भारत ने आयरलैंड को 2-1 से हराया
X

हॉकी: भारत ने आयरलैंड को 2-1 से हराया

वालेंसिया| एफआईएच चैंपियंस ट्राफी में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने जर्मनी से मिली करारी हार के झटके से उबरते हुए 6 देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामैंट में मंगलवार को अपने दूसरे मुकाबले में आयरलैंड को कड़े संघर्ष में 2-1 से पराजित कर दिया।

भारत को अपने पहले मैच में ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के हाथों 0-4 की हार का सामना करना पड़ा था लेकिन आयरलैंड के खिलाफ टीम ने एक गोल से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुये जीत हासिल की। भारत की दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि आयरलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। आयरलैंड को अपने पहले मैच में विश्व की छठे नंबर की टीम अर्जेंटीना के हाथों 0-1 की हार का सामना करना पड़ा था।

अपनी पूरी ताकत के साथ खेल रही भारतीय टीम को आयरलैंड पर जीत हासिल करने के लिये पसीना बहाना पड़ा। भारत ने विश्व हॉकी रैंकिंग में आज पांचवें स्थान पर पहुंचने का जश्न इस जीत के साथ मनाया। हालांकि ओलंपिक के पहले के इस आखिरी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने वैसा खेल नहीं दिखाया जैसा उसने चैंपियंस ट्राफी में दिखाया था। भारत को चौथे मिनट में उस समय झटका लग गया जब काइल गुड ने आयरलैंड के लिये बढ़त दिलाने वाला गोल दाग दिया।

पहले क्वार्टर में आयरलैंड की बढ़त कायम रही। भारत को बराबरी पर आने के लिये 19 वें मिनट तक इंतजार करना पड़ा। तलविंदर सिंह ने रिबाउंड पर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। बराबरी पाने के बाद भारत ने आयरलैंड पर दबाव बनाया लेकिन आधे समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। दूसरा हाफ शुरु होने के साथ ही 32 वें मिनट में कप्तान सरदार सिंह ने वी आर रघनाथ से मिली गेंद पर शानदार डिफलेक्शन से बढ़त दिलाने वाला गोल दाग दिया। भारत ने एक गोल की अपनी बढ़त को अंत तक कायम रखा और जीत अपने नाम कर ली।

Updated : 29 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top