Home > Archived > भारतीय नौसेना के तीन जहाज़ साउथ चायना सी में पूर्वी बेड़े में शामिल होने व्लादिवोस्टोक पहुंचे

भारतीय नौसेना के तीन जहाज़ साउथ चायना सी में पूर्वी बेड़े में शामिल होने व्लादिवोस्टोक पहुंचे

भारतीय नौसेना के तीन जहाज़ साउथ चायना सी में पूर्वी बेड़े में शामिल होने व्लादिवोस्टोक पहुंचे

नई दिल्ली, भारत-रूस मैत्री और सामरिक साझेदारी के अंतर्गत भारतीय नौसेना के तीन जहाज़ आई एन एस सह्याद्री, आई एन एस शक्ति और आई एन एस किर्च दक्षिण चीन सागर (साउथ चायना सी) में तैनाती के लिए पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए रुसी बंदरगाह व्लादिवोस्टोक पहुँच गए हैं.

दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से यह भारतीय जहाज़ रूसी नौसेना अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे और अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. दोनों नौसेनाएं खोज और बचाव प्रक्रियाओं में आपसी सहयोग बढ़ने के लिए अभ्यास करेंगे. इस यात्रा से भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने में सहायता मिलेगी.
अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा से भारत और रूस के बीच मित्रता सुदृढ़ होगी और दोनों देश विश्व के इस महत्वपूर्ण हिस्से में सुरक्षा और स्थिरता
के लिए योगदान करेंगे

Updated : 27 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top