Home > Archived > फ्लोरिडाः नाइट क्लब में फायरिंग, 20 की मौत

फ्लोरिडाः नाइट क्लब में फायरिंग, 20 की मौत

फ्लोरिडाः नाइट क्लब में फायरिंग, 20 की मौत
X

पांच बड़े अस्पतालों पर 600 करोड़ रुपए का जुर्माना

मियामी| अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में भीड़भाड़ वाले एक समलैंगिक नाइटक्लब में रविवार तड़के एक अज्ञात बंदूकधारी की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 42 लोग घायल हैं। पुलिस के हवाले से बताया कि ओरलैंडोंगे नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में काफी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि ओरलांडो के पल्स नाइटक्लब में गोलीबारी शुरू होने के चार घंटे बाद शूटर मारा गया। शूटर द्वारा गोलीबारी शुरू करने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और आपात वाहन तैनात कर दिए गए। ओरलांडो पुलिस ने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, ‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि यह बड़ी संख्या में लोगों को हताहत करने वाली घटना है।


उन्होंने आगे लिखा, ‘क्लब के अंदर शूटर मृत है।’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्लब के संरक्षकों में कोई हताहत हुआ या नहीं। पुलिस स्थानीय समयानुसार सात बजे ब्रीफ करेगी। शहर में 24 घंटे के बाद ही यह दूसरी गोलीबारी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को एक थियेटर में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर गायिका क्रिश्टिना ग्रिमी की हत्या कर दी थी। जिस समय गोली मारी गई ,गायिका ने उस समय ही अपना कार्यक्रम खत्म किया था। आज तड़के की घटना के बारे में चश्मदीदों ने बताया कि तड़के दो बजे जब क्लब का समय खत्म होने जा रहा था तब गोलीबारी हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘ लोग घायल हुए हैं। मेरे पास पुख्ता जानकारी नहीं है कि किसी की मौत हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘अधिकारी इमारत की तलाशी लेने और लोगों को बाहर निकालने के लिए जा रहे हैं।’

Updated : 12 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top