Home > Archived > भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्तावों पर मंथन शुरू

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्तावों पर मंथन शुरू

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्तावों पर मंथन शुरू
X

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्तावों पर मंथन शुरू


इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सुबह 10 बजे शुरू हो गयी। कान्हा-श्याम होटल में चल रही इस बैठक में तीन प्रस्तावों के अलावा कुछ प्रमुख बिन्दुओं पर मंथन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में इस बैठक में प्रमुख जिम्मेदार नेता शिरकत कर रहे हैं।

पार्टी सूत्रों की माने तो इस दौरान राजनैतिक, आर्थिक प्रस्तावों के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। पार्टी के विस्तार और अन्य प्रमुख मुद्दे भी शामिल रहेंगे। पूर्वोत्तर में पार्टी को मिली सफलता और दक्षिण में बढ़े वोट प्रतिशत को लेकर उत्साहित पार्टी के जिम्मेदार इसे बनाए रखने और सत्ता प्राप्ति के उपाय ढूंढ़ेंगे।

इनके अलावा पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों पर भी चर्चा हो सकती है। गोवा, हिमांचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में दो राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। इन्हें पुनः सत्ता में लाने के साथ तीन राज्यों में सरकार बनाने के उन उपायों को ढूंढ़ने का प्रयास होगा जिससे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बल मिल सके। कांग्रेस समेत सभी प्रमुख विपक्षी दलों को भी यह संदेश देने की कोशिश होगी कि आने वाले समय में भाजपा और मजबूत होगी।

Updated : 12 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top