Home > Archived > भारत दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची में शामिल

भारत दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची में शामिल

भारत दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची में शामिल
X

भारत दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची में शामिल


नई दिल्ली|
भारत में व्यक्तियों की कुल व्यक्तिगत संपत्ति 5200 अरब डॉलर (353600 अरब रुपए) होने के साथ यह दुनिया में 10 सर्वाधिक धनवान देशों की सूची में शामिल है लेकिन इसकी एक वजह यहां बड़ी आबादी का होना भी है। वहीं प्रति व्यक्ति आधार पर औसत भारतीय काफी गरीब हैं। की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

इसके मुताबिक भारत दुनिया में 10 अति अमीर देशों की सूची में सातवें पायदान पर है। इस मामले में व्यक्तियों की 48,700 अरब डॉलर (3311600 अरब रुपए) की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का दुनिया के अति धनाड्य 10 देशों की सूची में शामिल होने का कारण बड़ी आबादी का होना है। प्रति व्यक्ति आधार पर औसत भारतीय काफी गरीब हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि पिछले 15 साल में देश की वृद्घि मजबूत रही है।न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार, अति धनाड्य 10 देशों में चीन पिछले 15 साल (2000-15) में तीव्र गति से वृद्घि हासिल करने वाला देश रहा।

ऑस्ट्रेलिया तथा भारत की वृद्घि भी मजबूत रही।इतना ही नहीं भारत ने पिछले साल इटली को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा अगले एक-दो साल में इटली से आगे निकल जाएंगे।सूची में क्रमशः चीन कुल 17,300 अरब डॉलर (1176400 अरब रुपए) की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ दूसरे, जापान 15,200 अरब डालर (1033600 अरब रुपए) तीसरे, जर्मनी 9,400 अरब डालर (639200 अरब रुपए) चौथे तथा ब्रिटेन 9,200 अरब डालर (625600 अरब रुपए) पांचवें स्थान पर है।रिपोर्ट के मुताबिक कुल व्यक्तिगत संपत्ति से आशय प्रत्येक देश में सभी व्यक्तियों के पास उपलब्ध निजी संपत्ति से है।

Updated : 1 Jun 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top