Home > Archived > इमारत के मलबे से 6 दिन बाद जीवित निकली महिला

इमारत के मलबे से 6 दिन बाद जीवित निकली महिला

इमारत के मलबे से 6 दिन बाद जीवित निकली महिला

नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी में छह दिन पहले गिरी एक आवासीय इमारत के मलबे से गुरुवार को एक महिला को जीवित बाहर निकाला गया। नैरोबी के हरुमा जिले में पिछले शुक्रवार की रात को भारी बारिश हुई थी, जिसके चलते एक छह मंजिला इमारत भरभरा का गिर पड़ी थी।

इस हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 137 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि करीब 80 लोग अभी भी इस इमारत के मलबे में दबे हुए हैं।

राष्ट्रीय आपदा यूनिट के कमांडर पिअस मसाय ने बताया है कि मलबे से जीवित निकाली गई महिला काफी कमजोर है, लेकिन सही-सलामत है। वह बात कर रही है और उसे किसी तरह की चोट नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि महिला को जैसे ही मलबे से बाहर निकाला गया, घटनास्थल पर मौजूद डॉक्टरों ने उसकी जाँच की और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बचावकर्मी इस उम्मीद में कि कुछ और भी लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, उस जगह पर तलाश कर रहे हैं, जहाँ पर यह महिला मलबे में दबी मिली थी।

Updated : 6 May 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top