आंध्रप्रदेश: निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिरी, 7 की मौत
X
X
आंध्रप्रदेश: निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिरी, 7 की मौत
हैदराबादा| आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में एक निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब गुंटूर के लक्ष्मीपुरम में एक प्रस्तावित बहुमंजिला इमारत के लिए 30 फुट गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। हादसे के समय वहां आठ लोगों के मौजूद होने की आंशका जताई जा रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने डेप्युटी एन चिना राजप्पा को गुंटुर रवाना होने के लिए कहा है ताकि बचाव कार्य के इतंजामात देखे जा सकें।
Updated : 15 May 2016 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire