Home > Archived > बेवॉच के सेट पर चोटिल हईं प्रियंका चोपड़ा

बेवॉच के सेट पर चोटिल हईं प्रियंका चोपड़ा

बेवॉच के सेट पर चोटिल हईं प्रियंका चोपड़ा
X

बेवॉच के सेट पर चोटिल हईं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म बेवॉच के सेट पर चोटिल हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सेट पर प्रियंका चोपड़ा को चोट लग गई जिसके बाद उन्हें फर्स्ट एड लेना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की पुष्टि करते हुए एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में फर्स्ट एड किट और कुछ दवाईयां नजर आ रहीं है। प्रियंका ने तस्वीर की कैप्शन में लिखा भी है, 'काम की चोटों का इलाज'।

गौर हो कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'बेवॉच' में विक्टोरिया नाम के किरदार निभा रही हैं। फिल् में हॉलीवुड स्टार्स ड्वेन जॉनसन, जैक एरॉन, जॉन बास, केली रोहरबैच, एलैक्जैंड्रा डाडारियो भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'बेवॉच' 90 के दशक में हिट रहे टीवी सीरीज 'बेवॉच' पर आधारित है। यह फिल्म अगले महीने 19 मई को रिलीज होनी है

Updated : 15 May 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top