Home > Archived > मई के अंत में ही देश में आ सकता है मानसून

मई के अंत में ही देश में आ सकता है मानसून

मई के अंत में ही देश में आ सकता है मानसून
X

मई के अंत में ही देश में आ जाएगा मानसून

नई दिल्ली| दक्षिण पश्चिम मानसून केरल के रास्ते देश में इस माह के अंत तक प्रवेश कर सकता है।

आमतौर पर 1 जून को आने वाला मानसून इस बार कुछ दिन पहले ही प्रवेश का अनुमान मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट जता रही है। यह मानसून जून से सितंबर तक के लिए सक्रिय रहता है।

स्काईमेट के मुताबिक मई 18 और मई 20 के बीच मानसून अंडमान और निकोबार तक पहुंच जाएगा। उसके बाद ही मानसून केरल में प्रवेश करेगा। इसी बीच भारत के नार्थईस्ट इलाकों पर भी मानसून छाने की उम्मीद है।

Updated : 12 May 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top