Home > Archived > बीजेपी ने 5 राज्यों में नियुक्त किए प्रदेश अध्यक्ष, येदियुरप्पा को कर्नाटक की कमान

बीजेपी ने 5 राज्यों में नियुक्त किए प्रदेश अध्यक्ष, येदियुरप्पा को कर्नाटक की कमान

बीजेपी ने 5 राज्यों में नियुक्त किए प्रदेश अध्यक्ष, येदियुरप्पा को कर्नाटक की कमान
X

बीजेपी ने 5 राज्यों में नियुक्त किए प्रदेश अध्यक्ष, येदियुरप्पा को कर्नाटक की कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने काफी लम्बे इंतजार के बाद पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इन पांचों प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में केशव प्रसाद मौय, कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा, पंजाब में विजय सांपला, तेलंगाना में डॉ. के. लक्ष्मण और अरुणाचल प्रदेश में तापिर गाव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

बी.एस. येदियुरप्पा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। इन पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लग चुके हैं। पार्टी से निकालने के बाद 2014 लोकसभा चुनाव में इनकी पार्टी में वापसी हुई थी। यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य वर्तमान में फूलपुर से सांसद हैं। अगले साल राज्य में चुनाव भी होने हैं। वहीं पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला केन्द्रीय राज्य मंत्री हैं और दलित समाज से आते हैं।

Updated : 8 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top