Home > Archived > भारत माता की जय कहना ही होगा: फड़णवीस

भारत माता की जय कहना ही होगा: फड़णवीस

भारत माता की जय कहना ही होगा: फड़णवीस
X

भारत माता की जय कहना ही होगा: फड़णवीस

नई दिल्ली | भारत माता की जय के नारे का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को इस देश में रहने का कोई हक नहीं। उन्होंने कहा कि किसी में हिम्मत है कि देश में रहते हुए भारत माता की जय न कहे। हमें भारत माता की जय कहना ही होगा।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा, मैं कहना चाहूंगा की इस देश के करोड़ों लोगों का मत है की भारत माता की जय बोलना ही पड़ेगा, और जो लोग नहीं बोलेंगे उन्हें इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। भारत माता की जय किसी धर्म का नारा नहीं है।

जानकारी हो कि वंदेमातरम के बाद इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने गुरुवार को भारत माता की जय के नारे को भी इस्लाम के खिलाफ बताते हुए इसे मुस्लिमों को न लगाने को कहा है। फतवे में कहा गया है कि मुस्लमान अल्लाह के अलावा किसी की भी परस्तिश (इबादत) नहीं कर सकते। इसलिए मुसलमानों को भारत माता की जय नहीं बोलना चाहिए।

Updated : 3 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top