Home > Archived > भूस्खलन में 16 मज़दूर मारे गए, पीएम ने शोक जताया

भूस्खलन में 16 मज़दूर मारे गए, पीएम ने शोक जताया

भूस्खलन में 16 मज़दूर मारे गए, पीएम ने शोक जताया

ईटानगरI अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण एक श्रम शिविर भूस्खलन की चपेट में आ गया जिसमे करीब 16 मजदूरों के मारे जाने की खबर हैI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

यह घटना शुक्रवार को तड़के लगभग तीन बजे की है जब 17 मज़दूर तवांग शहर से चार किलोमीटर दूर श्रम शिविर में किसी निर्माण कार्य में लगे थे। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक दस मज़दूरों के शव निकाले जा चुके हैंI

इस इलाके में पिछले कई दिनों से वर्षा हो रही थीI बचाव अभियान बड़े पैमाने पर चल रहा हैI

Updated : 22 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top