Home > Archived > भक्तिमय माहौल में निकली रथयात्रा

भक्तिमय माहौल में निकली रथयात्रा

महावीर जयंती
भक्तिमय माहौल में निकली रथयात्रा

1008 कलशों से हुआ अभिषेक

आगरा। महावीर जयंती शहर में धूमधाम से मनायी जा रही है। मंगलवार सुबह से शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन हुए। महावीर स्वामी जयंती महोत्सव एवं रथोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वावधान में मुनिश्री प्रगल्व सागरजी महाराज के सानिध्य में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुबह 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर-7 से रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा को हरी झंडी मेयर इंद्रजीत आर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्या रोली तिवारी ने दिखायी। प्रदेश के मनोरंजन कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मदन लाल चैहान ने आरती उतारी। इसके बाद रथयात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। रथयात्रा में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र थीं। रथयात्रा शाम को एमडी जैन इंटर कॉलेज के ग्राउण्ड पहुंचकर सम्पन्न हुई। वहां मुनिश्री प्रगल्व सागर महाराज के मंगल प्रवचन, कलशाभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आरती आदि हुए।

Updated : 19 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top