Home > Archived > प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी रामनवमी की शुभकामना

प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी रामनवमी की शुभकामना

प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी रामनवमी की शुभकामना
X

प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी रामनवमी की शुभकामना

नई दिल्ली। देशभर में राम नवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने जनता को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि राम नवमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही हम बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। राम नवमी के पावन अवसर पर आपको और आपके समस्त परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

ट्वीट के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Updated : 15 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top