Home > Archived > पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी की मौत

पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी की मौत

पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी की मौत
X

पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी की मौत

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में संदिग्ध हालतों में एक भारतीय कैदी के मृत्यु हो गई है। लाहौर की कोट लखपत जेल में सजा काट रहे मृतक का नाम किरपाल सिंह था और वह पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बम विस्फोटों के आरोप में अदालत ने किरपाल को मौत की सजा सुनाई थी। जेल में किरपाल के साथ रह रहे कैदियों के मुताबिक सीने में दर्द उठने के तुरन्त बाद ही उसकी मौत हो गई।
वहीं किरपाल की संदिग्ध हालातों में हुए मौत पर उसकी बहन जागीर कौर ने कहा कि हमने 24 साल तक इंतजार किया, हमें नहीं मालूम उसकी मौत कैसे हुई। जेल के एक अधिकारी के मुताबिक किरपाल सिहं को सोमवार सुबह मृत पाया गया।

जानकारी हो कि लाहौर उच्च न्यायालय ने किरपाल को बम विस्फोटों के आरोप से बरी कर दिया था, लेकिन उसकी मौत की सजा अज्ञात कारणों से कम नहीं की गई। कथित तौर पर जासूसी के आरोप में किरपाल सिंह 20 साल से अधिक समय से लाहौर की जेल में कैद था। 50 वर्षिय किरपाल 1992 में कथित तौर पर वाघा सीमा से पाकिस्तान में घुसने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

Updated : 12 April 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top