Home > Archived > यमन में दो भारतीय नाविक की मौत, तीन घायल

यमन में दो भारतीय नाविक की मौत, तीन घायल

नई दिल्ली। यमन में एक जहाज में आग लगने से दो भारतीय नाविकों की मौत पर दुःख व्यक्त किया है। घटना में तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जहाज में आग लगने की जानकारी देते हुए कहा कि यमन के ओमान समुद्र तट के सलल्लाह पोर्ट पर खड़े एक तेल एवं रसायन टैंकर में आग लगने से दो भारतीय नाविकों महेश कुमार राजागोपाल और दीपु लथिका मोहन को हमने खो दिया है I घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज सलल्लाह में चल रहा है। ओमान और जिबोती में मौजूद भारतीय मिशन पीड़ितों की पूरी मदद कर रहे हैं।

Updated : 7 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top