Home > Archived > प्रधानमंत्री मोदी ने शिवराज सिंह के जन्मदिन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने शिवराज सिंह के जन्मदिन पर बधाई दी

नई दिल्ली I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है I दोनों मुख्यमंत्रियों के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर अपने बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाने वाले कर्मठ व कर्मयोगी मुख्यमंत्री, मेरे मित्र शिवराज को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं I

वहीं, ओडिशा में पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के जन्मदिन के मौके पर अपने बधाई सन्देश में कहा कि बीजू बाबू एक ऐसे जनप्रिय नेता और दूरद्रष्टा थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया I उनके जन्मदिन के मौके पर मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं I जानकारी हो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश स्थिर सीहोर में हुआ था I आपातकाल के दौरान में जेल में रहने वाले शिवराज का पूरा राजनीतिक जीवन भाजपा को समर्पित रहा है I वह पहली बार 29 नवम्बर 2005 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और तबसे लगातार राज्य के मुख्यमंत्री पद को संभाल रहे हैं I

इसी तरह ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म 5 मार्च 1916 को राज्य के गंजाम जिले के भंज नगर में हुआ था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय बीजू पटनायक दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे I 17 अप्रैल 1997 को इनका निधन हो गया था I

Updated : 5 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top