Home > Archived > पुलिस ने किया दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार

पुलिस ने किया दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार

पुलिस ने किया दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार

छतरपुर। गढ़ीमलहरा पुलिस ने उस कलयुगी कलमुंहे बाप को दबोच लिया है जिसने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पिता की इस करतूत का विरोध करने पर बेटी को शारीरिक कष्ट भी सहने पड़ते थे। बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता द्वारा ही उसकी आबरू लूटी गई तथा गर्भवती होने पर बाप ने पेट में लात मार दी थी जिससे भ्रूण गिर गया था। पुलिस ने भ्रूण मिलने पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि उर्दमऊ का रहने वाले श्याम रैकवार की पत्नि काफी पहले मर गई थी। श्याम का बेटा अपनी पत्नि के साथ दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी बेटी भी काम करती थी लेकिन श्याम रैकवार अपनी इकलौती नाबालिग लड़की को दिल्ली से घर ले आया और उसका लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। बाप की इस करतूत से उसकी ही बेटी गर्भवती हो गई। पेट बड़ा होने के बाद बेटी को एहसास हुआ कि वह अपने ही पिता की संतान की मां बनने वाली है। गुस्से में आकर श्याम रैकवार ने बेटी के पेट में लात मार दी थी जिससे भ्रूण गिर गया था।

भ्रूण को कपड़े में लपेटकर श्याम तालाब में फेंक आया था। भ्रूण मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। 29 फरवरी को मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो पहले वह टाल-मटोल करता रहा लेकिन जब बेटी और बाप का आमना सामना कराया गया तो पूरी बात सामने आ गई। बेटी ने अपने बयानों में उल्लेख किया है कि उसके पिता द्वारा ही उसका शारीरिक शोषण किया गया। बेटी के भाई को बुलाकर पूरे घटना क्रम से अवगत कराया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी तथा दुष्कर्म की पीडि़त लड़की का मेडीकल परीक्षण करा रही है।

Updated : 29 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top