Home > Archived > भाजपा विधायक गणेश जोशी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

भाजपा विधायक गणेश जोशी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

भाजपा विधायक गणेश जोशी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
X

नई दिल्ली | बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान बीते सोमवार को उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान को कथित रूप से लाठी से हमला कर घायल करने के मामले में मसूरी के भाजपा विधायक गणेश जोशी को शुक्रवार को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गौर हो कि विधायक गणेश जोशी पर घोड़े पर लाठी से हमला करने और कथित तौर पर टांग तोड़ने का आरोप है। दूसरी ओर, बीजेपी ने इस गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है और विधायक को रिहा करने की मांग की है।

इससे पहले, उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान को कथित रूप से लाठी से हमला कर गिराने के आरोपी मसूरी के भाजपा विधायक गणेश जोशी को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक जोशी को गिरफ्तार कर नेहरू कालोनी पुलिस थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।

Updated : 18 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top