Home > Archived > कुत्ते से भी बडा चूहा!

कुत्ते से भी बडा चूहा!

कुत्ते से भी बडा चूहा!
X

लंदन। उत्तरी लंदन में एक भीमकाय चूहा मिला है। यह चूहा एक सामान्य कुत्ते से भी बडा है। यह चूहा उत्तरी लंदन के हैकने डाउंस इलाके में मिला है। यह चूहा एक गैस इंजीनियर को मिला। हांलांकि यह चूहा मृत अवस्था में पाया गया। 46 वर्षीय गैस इंजीनियर टोनी स्मिथ वहां फ्लैट्स के ब्लॉक में काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर ग्राउंड के पास झाडियों में मृत पडे एक चूहे पर पडी।

टोनी का कहना है कि उसने कभी भी इतना बडा चूहा नहीं देखा। इस चूहे का वजन 25 पौंड था और उसकी लंबाई करीब 4 फीट थी। संभवत: यह चूहा विश्व में सबसे बडी प्रजाति का चूहा होगा। इससे पहले फिलीपींस के लुजोन टापू में 3 फुट 3 इंच लंबा चूहा मिला था। टोनी स्मिथ का कहना है कि इस चूहे का कद उनकी बिल्ली और जैक रसेल नस्ल के कुत्ते से भी बडा है। टोनी ने अपने इलैक्ट्रिशियन दोस्त जेम्स ग्रीन से चूहे को पकडने को कहा और फोटो खींची। टोनी का कहना है कि जहां वे काम कर रहे थे वहां कूडेदान खुले हुए थे। शायद इसी वजह से इस चूहे को भरपूर भोजन मिला और यह इतना विकसित हो गया।

Updated : 13 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top