Home > Archived > कैलारस में बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर गोलीबारी कर दहशत फैलाई

कैलारस में बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर गोलीबारी कर दहशत फैलाई

मुरैना। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जिले के 56 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 72 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंदोलन के तीसरे चरण में शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। तथा कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिये भी अलग अधिकारी कर्मचारियों ने दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को जिलाध्यक्ष अशोक डण्डौतिया के नेतृत्व में सभी संगठन अधिकारी एवं कर्मचारियो ज्ञापन सौंपे।

ज्ञापन में बताया कि 1 जनवरी 15 से 50 प्रतिशत मंहगाई भत्ता जोडऩे, 10, 20, 28 वर्ष की सेवापूर्ण होने पर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं समयामान वेतनमान का लाभ देने, वेतनमान बढ़ाने, केन्द्र व अन्य राज्यों के समान वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतनमान में वृद्धि, अग्रवाल वेतन आयोग की अनुशंसा पर कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित करने, दैवेभो की रिक्त पदो पर नियुक्ति एवं सेवाकाल में रहते समय मृत होने पर परिवार को सहायता एवं अनुकंप नियुक्ति देने सहित कुल 72 मांगों का के निराकरण के लिये मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भेंट किया।

अधिकरी कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं में रेत माफिया से लोहा लेते हुये शहीद वनआरक्षक को शहीद का दर्जा देने, परीक्षा कार्य में पर्यवेक्षक, सीएस, एसीएस द्वारा ईमानदारी से कार्य करने के बाद भी अभद्रता करने तथा निलंबित करने, बीएसी की काउंसिलिंग में वरिष्ठता के आधार पर प्रतिनियुक्ति देने की समस्याओं का निराकरण के लिये मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक दण्डौतिया, जिला महामंत्री राजेश शर्मा, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष कमलेश दुबे, मप्र राज्य कर्मचारी संघ सचिव रामहेत त्यागी, जिला कांग्रेस कर्मचारी अध्यक्ष उदयभान शर्मा, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ अध्यक्ष महेश शर्मा, लिपिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेश राजौरिया, लघु वेतन कर्मचारी अध्यक्ष नरेश तोमर, आईटीआई संघ अध्यक्ष लक्ष्मण खरे, कृषि विस्तार अधिकारी संघ सभाष शर्मा, राज्य अध्यापक संघ संभागीय अध्यक्ष शिवराज व जिला अध्यक्ष हरेन्द्र परमार, संविदा शिक्षक संघ मुन्नालाल शर्मा, अजाक्स राजवीर अग्निहोत्री, मप्र कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र डण्डौतिया, अध्यापक संघ नरेश सिकरवार, शिक्षक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश तिवारी सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Updated : 12 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top