Home > Archived > प्रशासन की लापरवाही के चलते होते हैं हादसे

प्रशासन की लापरवाही के चलते होते हैं हादसे

गांवो की पुलिया जर्जर

भांडेर। ग्रामीण क्षेत्र के पहुंच मार्गों तथा नहरों आदि पर बनी बर्षों पुरानी पुलिया जर्जर हो गई है। इससे यहां हादसा होने का खतरा बना रहता है। पुलिया बर्षों पुरानी होने के कारण उसकी दम उखड़ गई है। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा इन जर्जर पुलिया की मरम्मत कराने अथवा फिर नई बनबाने के लिए ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटनाएं दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इन जर्जर पुलिया बाली रास्ता से हर रोज में बड़ी संख्या में दुपहिया चारपहियावाहनों का आवागमन होता है। इसके बारे में क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नही हुई है। ग्रामीण लोग अपने गांव जाते वक्त इन जर्जर पुलियाओं से गुजरते हैं। रात में अंधेरे के समय ग्रामीण इन पुलिया के गड्डों में गिरकर घायल हो जाते हैं। प्रशासन को चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्र में बर्षों पुरानी बनी पहुंच मार्गों तथा नहर की जर्जर पुलिया को सही कराएं।

कहां कहां है जर्जर पुलिया
सोहन से तालगांव मार्ग पर पडऱी कला और सोहन में बम्बा पर बनी पुलिया चांदनी पहुंच मार्ग पर सौजना खिरिया पहुंच मार्ग पर सालोन बी बस्ती में प्रवेश आने बाले रास्तों की पुलिया राखरा पहुंच मार्ग पर आदि हैं।

सही कराई जाए पुलिया
ग्राम तालगांव के महेन्द्र शर्मा अशोक श्रीवास्तव खिरिया डॉ. पी. आर. कुशवाह , साहब सिंह कौरव पडऱी कला आदि लोगों ने कहा कि जर्जर हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र की पुलिया सही कराई जाए क्योंकि खराब होने के कारण आना जाना मुश्किल होता है। यह पुलिया ऑवरलोड के कारण जर्जर हो गई है।

हो सकती है बड़ी घटना

निर्माणधीन हाईवे सड़क बहुत ऊंची बन गई है। और बिजली लाईन बहुत नीची हो गई है। इस सड़क पर गुजरने बाले वाहनों को तार छू रहे हैं। जो कभी भी घटना को अंजाम दे सकते है। वहीं इस सड़क पर चलने बाले सवारी वाहन यात्रियों की जान की परवाह न करते हुए बसों की छतों पर ऊंचे बड़े बड़े लोहे के बक्से सहित लोहे के अनेक सामान रखकर ढो रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ी लाईन बाले बिजली तार बसों के छत पर रखे लोहे के सामान से छू सकते हैं। जिससे बड़ी घटना घटित हो सकती है।

Updated : 12 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top