Home > Archived > मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं ने किया हैलिपेड पर स्वागत

मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं ने किया हैलिपेड पर स्वागत

भिण्ड। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ग्वालियर अंचल में ओलावृष्टि से प्रभावित इलाके के भ्रमण के दौरान भिण्ड भी पहुंचे, उन्होंने यहां जिलाधीश, एसपी से जिले की कानून व्यवस्था व किसानों की ओला प्रभावित फसलों के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री का हैलीपेड पर स्वागत करने स्टेडियम पर सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता, मेहगांव विधायक चौ. मुकेश सिंह, पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, नपा अध्यक्ष श्रीमती कलावती मिहोलिया, नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, अवधेश सिंह कुशवाह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती संजू, श्रीमती सुशीला नरवरिया, राजकुमारी जैन, सतेन्द्र सिंह भदौरिया, सुंदरपाल सिंह कुशवाह, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, रामलखन बघेल, देवेन्द्र नरवरिया, रामप्रकाश तिवारी पहुंचे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन मेहगांव विधायक चौ. मुकेश सिंह के भतीजे एवं पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में आशीर्वाद देने उनके निवास पर भी पहुंचे।

Updated : 10 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top