Home > Archived > मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित करेगी

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित करेगी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पांच मार्च को भाजपा ने ''सेवा दिवस'' के रूप में मनाने और जनसेवा के रचनात्मक कार्यक्रम हाथ में लेने का संकल्प व्यक्त किया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रीय संगठनात्मक जिलों में जिलों एवं मंडल स्तर पर सेवा दिवस मनाने के लिए आंचलिक सुविधा और बैठकों में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के यशस्वी जीवन के लिए पांच मार्च को प्रात: योग शिविर, सुंदरकांड परायण, भजन संध्या, अन्य धार्मिक अनुष्ठान सामूहिक तौर पर और व्यक्तिगत आधार पर किये जा सकते हैं। चिकित्सालयों, वृद्धाश्रम, अनाथालय, सेवार्थ संचालित संस्थाओं में फल-मिष्ठान वितरण, युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जा सकते हंै।

क्रीड़ा स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। महिला मोर्चा द्वारा भू्रण हत्या रोकने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों की ओर जनता का ध्यान आकृष्ट करने के लिए सेमिनार, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिताएं एवं सुरूचिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'स्वच्छ भारत मिशनÓ में अपने यहां बस्ती, संस्थान, चिकित्सालय, हाट बाजार परिसर का चयन कर स्वच्छता अभियान चला सकते हैं। झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में जीवन स्तर सुधार मुख्यमंत्री का प्रमुख विषय है। पार्टी ने कन्यापूजन को मंगल के आव्हान के रूप में स्वीकार किया है, सेवा दिवस पर कन्यापूजन, कन्याभोज, सहभोज जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा सकेंगे।

Updated : 28 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top