Home > Archived > फर्जी नियुक्ति मामले में दिग्विजय को मिली जमानत

फर्जी नियुक्ति मामले में दिग्विजय को मिली जमानत

फर्जी नियुक्ति मामले में दिग्विजय को मिली जमानत
X

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में अपने चहेतों की फर्जी नियुक्ति मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को कोर्ट पहुंचे। विशेष जज काशीनाथ सिंह की अदालत में दिग्विजय के वकील विवेक तन्खा ने अपना पक्ष रखा। जिस पर सुनवाई के बाद उन्हें 30 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई।


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में 1993 से लेकर 2003 के बीच फर्जी नियुक्ति मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। दिग्विजय सिंह नोटिस मिलने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे। दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, पीसी शर्मा सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं कार्यकर्ता भी साथ थे।

Updated : 27 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top