Home > Archived > कर्मचारी संघ का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

कर्मचारी संघ का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

पंचायत सचिव, सहायक सचिव एवं मनरेगा अधिकारी कर रहे हैं आंदोलन

दतिया। पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष सतीश यादव एवं मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष रोहित दांगी के नेतृत्व में तीसरे दिन भी जिले के समस्त पंचायत सचिव, सहायक सचिव एवं मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम व कार्यालय बंद हड़ताल पर है। पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक यादव ने बताया कि हम सभी के द्वारा शासन प्रशासन को अपनी-अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया लेकिन शासन प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक हमारी मांगों पर काई ठोस कदम नहीं उठाया है इसलिए ग्राम पंचायत सचिव, सहा.सचिव व मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ म.प्र. संयुक्त मोर्चा के रूप में दिनांक 23 फरवरी से अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल पर है।

यदि शासन द्वारा हमारी मांगों का निराकरण दिनांक 27 फरवरी तक नहीं किया जाता है तो दिनांक 28 फरवरी को भोपाल भेल दशहरा मैदान में विरोध प्रदर्शन कर पंचायतों की चाबी मुख्यमंत्री को सौंपी जायेगी। हमारी मांगों का प्रदेश संगठन मंत्री संतोष यादव की मण्डली द्वारा दिनांक 26 फरवरी का सुन्दर कांड का आयोजन धरना स्थल अनामय आश्रम पर किया जाएगा। सभी सार्थीगण 10.30 बजे धरना स्थल पर पहॅुंचे। सहायक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव द्वारा समर्थन किया गया है। धरना पर बैठने वालों में मानसिंह दांगी संभागीय उपाध्यक्ष, धर्मेनद्र दांगी संभागीय उपाध्यक्ष, नरेन्द सिंह चौहान, मुरारी दुबे, संतोष यादव, अमित मिश्रा, धर्मेन्द्र शर्मा, अंम्बिका पोहेकर, आशीष जैन, अखिलेन्द्र साहू, कृष्णकांत शर्मा, रविन्द्र पाल, शीतल श्रीवास्तव, प्रतीक्षा परमार, कुमकुम परमार, हृदेश यादव, चेतन दांगी, पंकज खरे, अनिल यादव, रामनरेश यादव, कोक सिंह राजपूत सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Updated : 26 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top