भाजपा सांसद ने जेएनयू और इशरत पर चर्चा के लिए नोटिस दिया
नई दिल्ली | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और इशरत जहां मामले में लोकसभा में चर्चा कराने के लिए नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को एक नोटिस दिया है I
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने बताया कि उन्होंने अपनी नोटिस के माध्यम से लोकसभा में चर्चा की मांग की हैI वह चाहती है कि इशरत जहां मामले में विपक्ष ने जिस तरह का भ्रामक और गलत प्रचार किया, उसकी असलियत सदन के सामने उजागर होनी चाहिए I साथ ही जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियों में विपक्षी दलों की मिलीभगत का सच भी देश के सामने आना चाहिएI यही वजह है कि उन्होंने अपनी नोटिस के जरिए इन मुद्दों पर चर्चा कराए जाने की मांग की हैI
Updated : 23 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire