Home > Archived > मुख्यमंत्री के आदेश पर हुआ सड़क का चौड़ीकरण

मुख्यमंत्री के आदेश पर हुआ सड़क का चौड़ीकरण

मऊरानीपुर। मऊरानीपुर से गुरसरांय सड़क चौड़ीकरण का कार्य मुख्यमंत्री के आदेश पर किया गया। जिसका लाभ वाहन चालकों को मिलने लगा है। लेकिन बीच-बीच में कई किमी की सड़कें जगह-जगह नहीं बनायी गयी है। जिससे गुजरने वाले वाहनों, राहगीरों को उस समय अचानक पता चलता जब पुरानी सड़क सामने आ जाती है और वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। ठेकेदारों द्वारा रूपाधमना, स्यावरी, रेवन, किशोरपुरा, भसनेह आदि ग्रामों के बीच की सड़कें नहीं बनायी गयी हैं, इस रोड का महीनों से काम भी बंद पड़ा हुआ है। सड़के बनती न देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में आनंद यादव रेवन, रणजीत सिंह यादव बेरवई, लाखन सिंह यादव स्यावनी, घनेंद्र यादव, चिंटू अग्रवाल कोटरा, नरेंद्र, लल्ला, वीर सिंह यादव किशोरपुरा आदि जनप्रतिनिधियों ने शासन, प्रशासन से बीच, बीच में छोड़ गए सड़कों का निर्माण पूर्ण कराये जाने की मांग की।
हिन्दू युवा वाहिनी ने फूंका देशद्रोह का पुतला
मऊरानीपुर। जेएनयू में चल रहे देशद्रोह के खिलाफ आज झलकारीबाई तिराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फंूका। कृतज्ञ सिंह राजपूत का कहना था कि देशद्रोहियों को भारत की धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, चंद्रशेखर अडजरिया, अखण्ड प्रताप ंिसह, सुभाष सोनकिया, चंचल कंथरिया, रविंद्र सिंह, छोटू साहू, सुमित रावत, राहुल विश्वकर्मा, बल्लू पटेल, जितेंद्र तिवारी, विक्की त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, सोनू सोनी आदि मौजूद रहे।

Updated : 19 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top