Home > Archived > मेक इंडिया और ब्रेक इंडिया' शक्तियों में संघर्ष : नकवी

मेक इंडिया और ब्रेक इंडिया' शक्तियों में संघर्ष : नकवी

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में 'राष्ट्र विरोधी' नारेबाजी मामले को केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 'मेक इंडिया और ब्रेक इंडिया की शक्तियों के बीच संघर्ष करार दिया है।
भाजपा द्वारा जंतर-मंतर पर जेएनयू परिसर में 'राष्ट्र विरोधी' नारेबाजी के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में पहुंचे केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश भर में 'मेक इंडिया और ब्रेक इंडिया' की शक्तियों के बीच संघर्ष चल रहा है। राष्ट्र को एकजुट करने की कोशिश में जुटी शक्तियां उन लोगों को नहीं छोडेंगी जो देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ विभाजनकारी ताकते राष्ट्र के विकास और संप्रभुता को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्र को ऐसे लोगों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है।

Updated : 17 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top