Home > Archived > मुख्यमंत्री को बतायेंगे अलीगढ़ में विवि की जरूरत: दिग्विजय

मुख्यमंत्री को बतायेंगे अलीगढ़ में विवि की जरूरत: दिग्विजय

सपा छात्र सभा ने शुरु किया अभियान 'अखिलेश अगेन

अलीगढ़। समाजवादी छात्र सभा ने यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 2017 में पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए 'अखिलेश अगेन के नाम से हस्ताक्षर अभियान शुरु किया है। डीएस कॉलेज में मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश महासचिव दिग्विजय ंिसह देव ने अभियान का हस्ताक्षर कर शुभारम्भ किया।
छात्र सभा जिले भर में इस अभियान को चलायेगी। पहले ही दिन सैकड़ों छात्रों ने अभियान में हस्ताक्षर कर अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सछास के प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह देव का छात्र सभा के प्रदेश सचिव जियाउर्रहमान, जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के नेतृत्व में डीएस कॉलेज में पहली बार आगमन पर छात्रों ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश महासचिव ने कॉलेज पुस्तकालय में छात्रों की समस्याऐं भी सुनीं और उनके निस्तारण का भरोसा भी दिलाया।
पुस्तकालय में पत्रकार वार्ता करते हुए छात्र सभा के प्रदेश महासचिव दिग्विजय ंिसह देव ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्रों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी छात्र सभा छात्रों के अधिकारों की लड़ाई दमदारी से लड़ रही है।
पूरे देश में छात्र राजनीति को धर्म और जाति में बांटने की साजिशें चल रही हैं जिनके खिलाफ छात्र वर्ग को एकजुट होना होगा। उन्होंने राजकीय विश्वविद्यालय की अलीगढ़ में स्थापना को लेकर कहा कि समाजवादी छात्र सभा अलीगढ़ में राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना के पक्ष में है। यदि विवि नहीं बना है तो बहुत सारी तकनीकी खामियां रही होंगी।

Updated : 17 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top