फीरोजाबाद| भारतीय सवर्ण संगठन का प्रतिनिधिमण्डल के कौशल किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में हरी सिंह तौमर, पवन उपाध्याय, रमाकांत उपाध्याय, मोहित अग्रवाल के साथ ग्राम बरतरा थाना नारखी पहुंचे तथा पीडि़त परिवारों मुरारीलाल, माधौप्रसाद पाराशर को हर सम्भव साथ एवं मदद करने का आश्वासन दिया।
कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि गोलीकांड में मारे गये सुनील कुमार श्रोत्रिय एवं मरणासन्न हालत में भोला पाराशर एवं कृष्णगोपाल श्रोत्रिय परिवार के साथ शासन-प्रशासन बहुत हल्केपन में ले रही है। साथ ही सवर्णो को कूड़ा करकट समझ रहा है।
रजौरा काण्ड व अन्य कांडों में शासन प्रशासन खड़ा होकर दोष न हो तो उसके घर को लूटा जाता है। गाड़ी तोड़ी जाती है, ट्रैक्टर ले जाया जाता है। जिनका आज तक पता नहीं हैं। वहीं बरतरा में तीन लोगों को गोली लगी, एक मर्डर भी हुआ लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने एसपी से तुरंत कार्यवाही की मांग की। पीडि़त पक्ष गरीब असहाय परिवार को बीस लाख एवं इलाज चलने वालों को दस दस लाख की मदद करे, अन्यथा की स्थिति में सवर्णो द्वारा आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान राजेश कुमार कुलश्रेष्ठ, जगदीश पचौरी, रवीकांत उपाध्यासय, गुड्डू कटारा, राजू कटारा, संजय कटारा, विनोद श्रोत्रिय, महेश पचौरी, अरविंद पचौरी, सतीश शर्मा, रिंकू उपाध्याय, कृपाशंकर राजौरिया, राजेश पचौरी, संजय उपाध्याय, बसंत शर्मा, विपिन, बीएन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

मृतक के परिजनों को बीस एवं घायलों के दस दस लाख मुआवजा की मांग
Updated : 2016-02-16T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire