Home > Archived > पीएम की रैली में चांचौड़ा से जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता: किरार

पीएम की रैली में चांचौड़ा से जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता: किरार

चांचौड़ा में मनी पं. दीनदयाल जयंती

गुना। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती भाजपा मंडल चांचौड़ा द्वारा बीनागंज में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री महेंद्र सिंह किरार मौजूद थे। जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चांचौड़ा प्रबल प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला मंत्री महेंद्र सिंह किरार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पं. जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी 18 फरवरी को सीहोर जिले के शेरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने चांचौड़ा मंडल से लगभग एक हजार कार्यकर्ता मोदीजी की रैली में शामिल होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री यहां किसान बीमा योजना की सौगात देने पहुंच रहे हैं। किरार ने बताया कि रैली के लिए पंचायत और वार्ड स्तर पर प्रभारी भी बनाए गए हैं। इस दौरान किसानों की ओर से पीएम का भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने चांचौड़ा चौराहे पर पहुंचकर पं. दीनदयाल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण् किया। इस मौके पर मांगीलाल पूर्व सरपंच, मनोज मीना बीनागंज, आजाद सिंह पूर्व सरपंच, शिवदयाल ख्यावदा, प्रकाश साहू चांचौड़ा, दिलीप कुशवाह, महेश शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, प्रभुलाल माली, शंभू सिंह, गोविंद, श्याम मीना, गोविंद सिंह मीना, समुंदर, रामनिवास मीना, राकेश मीना, गौरव जोशी, गौरव, लोकेश मीना, लखन व्यास, राजू शर्मा लाखोरी, प्रेमलता अग्रवाल, निरंजन कुमार सोनी, जितेंद्र राजपूत आदि मौजूद थे।

Updated : 12 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top