Home > Archived > नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब, जांबाजों ने युद्ध कला का प्रदर्शन किया

नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब, जांबाजों ने युद्ध कला का प्रदर्शन किया

मार्ग में जगह-जगह हुआ स्वागत सत्कार

आगरा। सिख धर्म के दसवें गुरू साहिब-ए-कमाल गुरू गोविन्द सिंह के 350 साला प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में रविवार को गुरूद्वारा माईथान से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें पंच प्यारे, स्कूली बच्चों, झांकियों, बैगबाइपर बैंड, शब्ी जत्थे व पालकी साहिब ने शोभा बढ़ाई।

छह किलोमीटर लम्बे नगर कीर्तन का शुभारम्भ प्रात: आठ बजे गुरूद्वारा माईथान से हुआ और घटिया, फुलट्टी, फुव्वारा, हींग की मंडी, मीरा हुसैनी, यूनस बिल्डिंग, कलक्ट्रेट चौराहा, छीपीटोला चौराहा से बालूगंज चौराहा होते हुए गुरूद्वारा बालूगगुंज पर सम्पन्न हुआ। यहां प्रधान मनमोहन सिंह व अमरजीत सिंह सेटी ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। मार्ग में भी जगह-जगह क्षेत्रवासियों, बाजार कमेटियों, श्रृद्धालुआं और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत कर्ताओं में सिख जाट एसो. के अमरविन्दर सिंह व अकालीदल के दलजीत सिंह कथूरिया शामिल रहे। इस दौरान गुरूद्वारा गुरू का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह व मस्टर गुरनाम सिंह के निर्देशन में संत सिपाही रणजीत अखाड़े के जांबाजों ने पूरे मार्ग में सिख युद्ध कौशल कला का प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रधान कंवलदीप सिंह, सेवादार पाली सेठी, हैड ग्रंथी ज्ञानी कुलविन्दर सिंह, परमात्मा सिंह, हैड प्रचारक ज्ञानी ओंकार सिंह, निरवैर सिंह, हरपाल सिंह, प्रवीन अरोड़ा, जस्सी भाई, देवेन्दर सिंह जोड़ा, वात्सल्य उपाध्याय, अलौकिक आध्याय, रिंकू टंडन, शिवकुमार राजौरा, हरेन्दर बब्बर, विजय कपूर, गोपाल गुरू, शरद गोस्वामी, डम्पी कपूर, सुभाष ढल, राना रजीत सिंह, रक्षपाल सिंह, मुख्तार सिंह, टीटू सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा की ओर से नितिन कोहली, दिलीप बघेल व यूनस खान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Updated : 26 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top