Home > Archived > भगवान पाश्र्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

भगवान पाश्र्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

भगवान पाश्र्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया
X

सभी जीवों के प्रति प्रेम एवं दया का भाव रखना चाहिए: साध्वी


ग्वालियर।
श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर सराफा बाजार में 23वें तीर्थंकर पाश्र्वनाथ भगवान का 2894वां जन्म कल्याणक दिवस शुक्रवार को साध्वी शुभंकरा श्रीजी म.साकी पावन निश्रा में में भक्तिभाव से मनाया गया।

इस मौके पर साध्वी मण्डल ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सभी जीवों के प्रति प्रेम एवं दया का भाव रखना चाहिए। बड़े ही संयोग से हमें भारत देश एवं जैन कुल में जन्म मिला है। हमें अपने इस जीवन में सदकार्य करते हुए प्रभु भक्ति में लीन रहना चाहिए। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संस्थान कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र लूनिया, सचिव दीपक तांतेड़ एवं ट्रस्टी संजीव पारख ने संयुक्त रूप से बताया किप्रात: 8 बजे मंदिर में पूजा की गई। इसके बाद प्रात: 9:30 बजे से साध्वीश्रीजी के श्री मुख से 108 श्री पाश्र्वनाथ महापूजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पाश्र्वनाथ का अभिषेक किया एवं केशर व पुष्प पूजा की।

Updated : 24 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top