Home > Archived > भाजपा प्रदेशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाएगी अटलजी का जन्मदिन

भाजपा प्रदेशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाएगी अटलजी का जन्मदिन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश भर में सुशासन एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इस अवसर पर पं. अटलबिहारी वाजपेयी के स्वस्थ दीर्घजीवन की कामना करते हुए कहा कि सुशासन और सेवा अटलजी की प्रतिबद्धता रही है। सुशासन और सेवा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार की सक्रियता और राज्य सरकार की लोकहितैषी कार्यक्रम की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। सुशासन और सेवा का संदेश इस मौके पर जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की सक्रियता की आवश्यक है।

प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अटलजी के जन्मदिवस पर जन-जन को भारतीय जनता पार्टी का सबका साथ सबका विकास मिशन समझना है। प्रदेश और देश में इस दरम्यान भारतीय जनता पार्टी की सरकार और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियां बतायी जायेगी। जिससे जनता जान सके कि भाजपा के शासनकाल में विकास लेस धरातल पर उतरा है। कांग्रेस नारों और वादों तक सीमित रही है। कांग्रेस के पास बताने के लिए कोई उपलब्धियां नहीं है।

उन्होंने कहा कि सुशासन और सेवा दिवस समारोह में समाज के कमजोर अशक्त वर्ग को भी शामिल किया जाएगा। अस्पतालों, वृद्धाश्रमों, मूकबधिर केन्द्रों, कमजोर बस्तियों में गरम कपड़े, कंबल, फल, मिठाई भेंट की जाएगी जिससे जन जनसेवा का अहसास कर सके। सुशासन एवं सेवा दिवस के अवसर पर युवा वर्ग के बीच अटल सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रस्तुत करने के लिए साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। युवा मोर्चा इस दिशा में पहल करेगा तथा शिक्षा संकुल में विकास और सेवा की सुरभि बिखेरेगा।

सभी जिला कार्यालयों में पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सामूहिक रूप से सुशासन और सेवा के लिए समर्पित होने की शपथ लेंगे। पार्टी का आईटी प्रकोष्ठ भी सुशासन और सेवा दिवस पर इस क्षेत्र की उपलब्धियां जन जन से सांझा करेगा। सुशासन और सेवा दिवस की संध्या पार्टी कार्यालय परिसरों में प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा।


Updated : 24 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top