Home > Archived > भारत ने जीता जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप

भारत ने जीता जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप

भारत ने जीता जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप
X

भारत ने जीता जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप

भारत ने बेल्जियम को फाइनल में 2-1 से हराकर रविवार को जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम के कप्तान हरजीत सिंह ने कहा कि यह खिताब जीतने का श्रेय अपनी टीम द्वारा की गई मेहनत और तैयारियों को दिया।

घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय टीम शुरु से ही बेल्जियम पर हावी रही। भारत ने गुरजंत सिंह और सिमरनजीत सिंह के दो शानदार फील्ड गोलों की बदौलत बेल्जियम को 2-1 से हराते हुए 15 साल के अंतराल के बाद दोबारा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

खिताब जीतने के बाद कप्तान हरजीत सिंह ने कहा, “यह एक शानदार जीत है "और हम इसके हकदार थे। हम पिछले कुछ सालों से इस टूनार्मेंट के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे। हमने खेल-दर-खेल खुद में सुधार किए।

Updated : 19 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top