Home > Archived > भाजपा महानगर करेगी हर मोर्चे का सम्मलेन

भाजपा महानगर करेगी हर मोर्चे का सम्मलेन

शहर के मंडलों की बैठकों में लिया निर्णय, दिसम्बर में किए जाएंगे तीन सम्मेलन

आगरा। मोदी की विशाल जनसभा की सफलता के बाद भाजपा दिसम्बर में तीन सम्मेलन करने जा रही है, जिसमे महिला सम्मलेन युवा सम्मलेन और पिछड़ा सम्मलेन होंगे।। आगरा महानगर के अध्यक्ष विजय शिवहरे ने आगामी सभी सम्मलेनो की तैयारियों के लिए सभी 15 मंडलो के बूथ और सेक्टर के कार्यकर्तायों की बैठक कल ही निश्चित कर दी थी ।

महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरेजी ने बताया कि सम्मलेन में प्रदेश संघठन मंत्री सुनील बंसल जी महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह जी और महिला सम्मलेन की प्रदेश संयोजिका अनुपमा जायसवाल की उपस्तिथि रहेगी। राजेश्वर मंडल की बैठक महानगर अध्यक्ष नेें कहा कि महिलायों की समाज की 50 प्रतिशत भागीदारी है और अनादि काल से नारीशक्ति का स्थान सर्वोच्च रहा है भाजपा में नारीशक्ति का हमेशा सम्मान किया है । गामाजी ने बूथ इकाइयों को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। बैठक को राजकुमार गुप्ता उमेश तिवारी जी ने भी संबोधित किया।। प्रमुख रूप से संजीव चौबे धर्मवीर लोधी पार्षद सोनू पंडित और सह मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया रहे। रामबाग मंडल की बैठक में रामप्रताप सिंह चौहान नवल तिवारी गजेन्द्र चौधरी धर्मेश चौहान डा. पुष्प राज, प्रकाश केशवानी चंद्रपाल, सोहन लाल अजय जैसवाल आदि रहे।

सीतां नगर मंडल की वैठक में प्रमुख रूप से राम प्रताप सिंह चौहान जी मंगल सिंह चौहान सुनील साकेत जुगल गुप्ता श्याम अग्रवाल मनोज झा के के पालीवाल हाकिम जाट आदि उपस्थित रहे। गोपेश्वर मंडल की बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से मोदी जी की जनसभा के लिए जनसंपर्क किया गया था उसी प्रकार जनसंपर्क किया जाएगा निश्चित ही महिलाओ की ऐतिहासिक भगीदारी सम्मलेन में रहेगी ।सांसद रामशंकर कठेरिया ने माता बहिनो से महिला सम्मलेन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।।बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय दत्त पालीवाल सांसद प्रतिनिधि प्रमोद गुप्ता गांधी प्रवक्ता शरद चौहान मंडल अध्यक्ष विनोद सरास्वत मनोज गर्ग अभिषेक वर्मा मदन लाल पार्षद राजीव सिंह आदि रहे।

मधुनगर मंडल की बैठक में विधानसभा प्रभारी उमेश तिवारी ने कार्यकर्तायों को संघठन की तकनीकियां पर मार्गदर्शन किया और डॉ जी एस धर्मेश ने सम्मलेन को सफल बनाने की अपील की है। प्रमुख रूप से संध्या जोशी, बैठक मयंक माहेश्वरी, राजेंद्र बघेल, वैनी सिंह,आदि रहे। कैलाश मण्डल की बैठक में महानगर अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री शिवशंकर शर्मा जी ने विधायक श्री जगन प्रसाद गर्ग जी ने कार्यकर्तायो को संबोधित किया प्रमुख रूप से अनिरुद्ध भदौरिया जी,,विधानसभा प्रभारी विनोद अग्रवाल जी अपर्णा सिंह मंजू वाष्र्णेय पायल सिंह चौहान ज्योति कश्यप आदि रहे।। ताजमंडल बैठक बबलू लोधी निहाल सिंह धाकड़ हरिसिंह हांडा सुधीर राठौर मनीष अग्रवाल प्रदीप राठौर गुड्डू राठौर भूदेव सिंह आजाद अशोक कुशवाह आदि रहे। दक्षिण विधान सभा की बैठक सुभाष शिवाजी मनकामेश्वर और माधव आदि मंडलों की बैठक विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने भी भाग लिया ।

Updated : 28 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top