Home > Archived > पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद
X


जम्मू |
पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलीबारी में घायल हुए बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल ने जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से कल रात हुई गोलेबारी में राय सिंह घायल हो गए थे। इस दौरान बीएसएफ के तीन अन्य जवान भी घायल हुए थे। अन्य बीएसएफ जवानों की हालत गंभीर है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘राजौरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से कल रात हुई भारी गोलेबारी में बीएसएफ के चार जवान घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल हुए हेड कांस्टेबल राय सिंह ने आज दम तोड़ दिया। अन्य जवानों की हालत गंभीर है।’ उन्होंने कहा कि हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और मां है।

Updated : 21 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top