Home > Archived > भगवान शालिगराम जू व तुलसीजू का हुआ मण्डपाच्छादन

भगवान शालिगराम जू व तुलसीजू का हुआ मण्डपाच्छादन

झांसी। युवा ब्राहमण महासंघ एवं तुलसी विवाहोत्सव महासमिति के संयुक्त तत्वाधान में ग्वालियर रोड़ स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान श्री शालिगराम जू एवं तुलसी जू विवाह समारोह पर आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चन कर भगवान शालिगराम जू महाराज एवं तुलसी जू महारानी का मण्डपाच्छादन हुआ।

तत्पश्चात महिलाओं ने बुन्देली वैवाहिक गारी गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। हरे बांस मण्डम छाये, तुलसी जू को शालिगराम जू ब्याहन आये आदि कई वैवाहिक गारियों को सराहा गया। इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक, मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी, महेश पाण्ड़ेय, संजीव शर्मा,मनोज पाठक, महेश उपाध्याय, अमित रावत, रजत त्रिपाठी, कुंजबिहारी दुबे, महेंद्र श्रंगीऋषि एड, रवीश बुधौलिया आदि उपस्थित रहें।

Updated : 10 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top